24 जून 2014 - 18:45
इस्राईल ने एक बार फिर किया सीरिया पर हवाई हमला।

इस्राईल द्वारा सीरिया के सैन्य मोर्चों पर हवाई और ज़मीनी हमले की दमिश्क़ सरकार ने घोर निंदा करते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से इस हमले भर्त्सना करने की मांग की है। सीरिया के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून और सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष के नाम ख़त में यह मांग की।

सीरियाई विदेश मंत्रालय ने कहा, “ यह हमला इस्राईली सेना द्वारा सशस्त्र आतंकवादी गुटों की सहायता के परिप्रेक्ष्य में किया गया। ”इस्राईली युद्धक विमानों ने सीरियाई सेना के मोर्चों को निशाना बनाया जबकि उसके टैंकों ने रविवार और सोमवार को गोलान हाइट्स क्षेत्र में सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया।
सीरियाई विदेश मंत्रालय ने ख़त में लिखा है, “ इस्राईल ने रविवार और सोमवार को सीरिया के क्षेत्र में स्थित प्रतिष्ठानों को गोलों, मॉर्टर गोलों और और रॉकेटों से निशाना बनाया। ” सीरियाई विदेग मंत्रालय ने इस्राईल के हमले को क्षेत्र सहित विश्व शांति व सुरक्षा के लिए ख़तरा बताते हुए सुरक्षा परिषद इस ख़तरनाक कृत्य के संबंध में अपनी ज़िम्मेदारी निभाने की मांग की।
रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल ने यह हमला अतिग्रहित गोलान हाइट्स में एक इस्राईली युवा की मृत्यु के कुछ घंटे बाद किए। इस्राईली सेना का कहना था कि यह मौत सीरिया की ओर से फ़ायर किए गए मॉर्टर गोले से हुयी। इस्राईल ने यह दावा ऐसी स्थिति में किया है जब सीरिया में अलक़ाएदा के आतंकवादी सीरियाई सेना से लड़ रहे हैं और उनकी ओर से फ़ायर किए गए मॉर्टर गोले कई बार अतिग्रहित गोलान हाइट्स पर लग चुके हैं।
इस्राईल ने 1967 के युद्ध में सीरिया के गोलाइन हाइट्स क्षेत्र का अतिग्रहण किया था।